वन विभाग और वन सुरक्षा बल ने पकड़ा लकड़ी से लदा वाहन। संवाद
- फोटो : kathua
वन विभाग और वन सुरक्षा बल की टीम ने की संयुक्त कार्रवाई
कठुआ। वन विभाग और वन सुरक्षा बल की टीम ने लकड़ी से लदे दो ट्रकों को लखनपुर से जब्त किया है। इसे लकड़ी तस्कर अवैध तरीके से प्रदेश से बाहर पंजाब की ओर ले जाने की फिराक में थे। वन विभाग और वन सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने लखनपुर स्थित चेकिंग के दौरान पाया कि एनटीपीएस पोर्टल और चालान से उत्पन्न एनओसी के तहत इस लकड़ी को जम्मू-कश्मीर के बाहर तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे।
वन विभाग की टीम ने दोनों ट्रकों जिनका पंजीकरण जेके021ए-5887 और जेके13डी-3999 को मौके पर ही जब्त कर लिया। इसके बाद वन विभाग ने रेंज ऑफिस एंटी पॉलिथीन चेक पोस्ट लखनपुर में विभिन्न धारा के तहत मामला दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उपनिदेशक धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि बीते महीने भी वाहन जब्त किए गए थे और यह कार्रवाई रूटीन में जारी है। उन्होंने बताया कि वन विभाग और वन सुरक्षा बल संयुक्त रूप से काम कर ऐसे तस्करी के मामलों का भंडाफोड़ कर रहा है। उन्होंने लोगों से अवैध रूप से काटी गई लकड़ी की जानकारी विभाग के साथ साझा करने की अपील की है। संवाद