फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों के जयकारों से गूंज रहा है प्रवेशद्वार

विज्ञापन
पल्ली मोड़ में लगाए लंगर में भोजन ग्रहण करते बाबा बर्फानी के भक्त। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। गत बुधवार से शुरू हुई श्री अमरनाथ यात्रा के लिए देश भर के विभिन्न राज्यों से प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। पिछले चौबीस घंटों में 5358 भक्तों ने प्रदेश में सड़क मार्ग से प्रवेश किया है। इसके साथ ही अब तक यात्रा के लिए प्रदेश में दाखिल हुए भक्तों का आंकड़ा 12 हजार को पार कर गया।
विज्ञापन

लखनपुर में यात्रा के लिए स्थापित स्वागत कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार यात्रा के लिए आने वाले भक्तों में 3764 पुरुष, 1491 महिलाएं और 100 बच्चे शामिल रहे। निजी वाहनों और बसों से आ रहे श्रद्धालुओं के जत्थे के अलावा 139 लंगर सेवादारों ने भी जम्मू कश्मीर में प्रवेश किया। यात्रा के शुरुआती दौर में बड़ी संख्या में आ रहे श्रद्धालुओं के कारण प्रवेशद्वार पर मेले जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। जहां भोले बाबा के जयकारे वातावरण को भक्तिमय बना रहे है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से आ रहे भक्त आनंद सक्सेना ने बताया कि उन्हें छठवीं बार बाबा के दर्शन का सौभाग्य मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वह हर साल बाबा के दर्शन के लिए आते थे लेकिन दो सालों से कोरोना के कारण यात्रा स्थगित हो जाने के कारण बाबा के दर्शन से वंचित रहे हैं। इस बार उन्हें यह मौका मिला है, जिसे लेकर वह बहुत उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें