फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अस्थायी बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 29 Jun 2025 12:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
रामकोट में बिजली विभाग के ​खिलाफ प्रदर्शन करते अस्थायी कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
पीडीडी सबडिवीजन रामकोट में सरकार के प्रति जताई नाराजगी
विज्ञापन

रामकोट। बिजली विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने पीडीडी सबडिवीजन रामकोट में एकत्रित हो शनिवार को प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने इस दौरान सरकार से एक बार फिर अपने नियमित करने की मांग रखी।
अस्थायी कर्मचारी रिंकू ने बताया विभाग में तैनात कई अस्थायी कर्मचारी 25 साल से अधिक विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन सरकार ने उन्हें नियमित नहीं किया। इस कारण बिजली विभाग में कार्यरत सभी अस्थायी कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। मौजूदा समय में विभाग का कार्य अस्थायी कर्मचारियों के सहारे चल रहा है और एक-एक कर्मचारी को 12 या उससे अधिक ट्रांसफार्मर सौंपे गए हैं। कई लाइनमैन बिजली विभाग में कार्य करते समय हैंडीकैप हो गए तो कई अपनी जान से हाथ धो बैठे। मगर सरकार की अनदेखी के कारण उन्हें इंसाफ नहीं मिल पाया। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी कर सरकार से उन्हें जल्द बकाया वेतन प्रदान करने के साथ नियमित करने की मांग रखी।
विज्ञापन

कर्मचारी मोहन लाल ने बताया कि विभाग में तैनात कई कर्मचारी वर्षों की सेवाएं देने के बाद बिना किसी सेवानिवृत्ति लाभ प्राप्त किए सेवानिवृत्त हो गए, जो अब बुढ़ापे में परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले कई बार सरकार की ओर से आश्वासन मिलने के बाद भी मांगों को पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

कर्मचारी केवल कुमार ने बताया कि वह जान जोखिम में डालकर हर समय दिन रात की सेवाएं बिजली विभाग में दे रहे हैं, लेकिन सरकार की अनदेखी के चलते आर्थिक तंगी से जूझने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि बिजली बंद होने की किसी भी अवस्था में उन्हें तुरंत मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद लोगों की आपूर्ति को बहाल करना पड़ता है। इस अवसर पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने अपनी मांगें उजागर की और उन्हें पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें