फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शिक्षा विभाग ने 17 संस्थानों के अधिकार नजदीक के संस्थान प्रभारी को सौंपे

Sun, 27 Apr 2025 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संस्थान लंबे समय से अधिकारियों के तबादले और सेवानिवृत होने से पड़े थे रिक्त
विज्ञापन

कठुआ। शिक्षा विभाग ने जिले के 17 सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल, हाई स्कूलों और जोनल शिक्षा अधिकारियों को आहरण एवं संवितरण अधिकार नजदीकी शिक्षा संस्थानों के प्रभारियों को सौंपे हैं। यह संस्थान लंबे समय से अधिकारियों के तबादले और सेवानिवृत होने से रिक्त पड़े हुए थे।
विज्ञापन

इसमें से छह हायर सेकेंडरी स्कूल, एक जोनल शिक्षा अधिकारी और 10 हाई स्कूल के हेडमास्टर के पद शामिल हैं।
प्रधानाचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल माड़ा पट्टी के आहरण एवं संवितरण अधिकार हायर सेकेंडरी स्कूल पलासी के प्रधानाचार्य को सौंपे गए हैं। प्रधानाचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल सल्लन, महानपुर, बुद्धि, रोलका और बिलावर की आहरण एवं संवितरण अधिकार को चडवाल, बसोहली, छन्न आरोड़ियां, लोआंग, जिला उप शिक्षा अधिकारी बिलावर को सौंपे हैं। जोनल शिक्षा अधिकारी महानपुर के आहरण एवं संवितरण अधिकार को प्रधानाचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल महानपुर, हेडमास्टर हाई स्कूल चनेरा और लोहाई के अधिकार को उप जिला शिक्षा अधिकारी बिलावर के हवाले किया गया है। वहीं, हेडमास्टर हाई स्कूल ढोरसी कलियाड़ी, जुथाना, चंदयार, सेडा, गढ़ मालती, बांजल, फ्लोट और गर्ल्स हाई स्कूल हीरानगर के अधिकार हेडमास्टर प्रांगोली, प्रधानाचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल फोरलेन, हेडमास्टर गर्ल्स बनी, हेडमास्टर हाई स्कूल प्रंगोली, हेडमास्टर गर्ल्स हाई स्कूल बिलावर, प्रधानाचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल बनी, हेडमास्टर ऐरवां और जोनल शिक्षा अधिकारी हीरानगर को सौंपे गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें