कठुआ। शहर के वार्ड नौ और 10 की सांझा गली में स्थानीय लोगों की ओर से किए गए अतिक्रमण को नगर परिषद ने हटा दिया है। मंगलवार को पहुंची पुलिस ने जीसीबी की मदद से गली में हुए निर्माण का हटाया साथ ही निर्माण के कारण बंद हुई नाली को भी खुलवाया दिया।
नगर परिषद की ओर से की गई कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए स्थानीय अमन सिंह ने कहा कि कुछ लोगों की ओर किए गए अतिक्रमण का नुकसान यहां रहने वाले हर व्यक्ति को उठाना पड़ रहा था। लिहाजा वह परिषद की कार्रवाई की सराहना करते हैं। उनकी इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी अतिक्रमण करने की तैयारी कर रहे लोगों को सोचने पर मजबूर कर देगी। वहीं इस मौके पर नगर परिषद के प्रधान नरेश शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व स्थानीय लोगों ने उनके कार्यालय में अतिक्रमण के कारण पेश आ रही समस्या को रखते हुए उसे हटाए जाने की मांग की थी, लेकिन व्यस्तता के कारण कार्रवाई नही नहीं हुई। आज फिर दूसरी बार लोग उनके कार्यालय में आए तो वहमौके पर पहुंचे हैं और अतिक्रमण को हटवाया है। उन्होंने कहा गली में हुए निर्माण के कारण परिषद की ओर पानी की निकासी केे लिए बनाई गई नाली बंद हो गई थी। जिससे यहां रहने वाले 70 के करीब परिवार प्रभावित हो रहे थे। वहीं नाली के बंद होने से लोगों के घरों से निकलने वाला पानी गली में बह रहा था। उनकी टीम ने अतिक्रमण हटाने के बाद नाली को भी खोल दिया है। नप प्रधान ने परिषद की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि लोग अपनी हद में रहे अन्यथा उन्हें कार्रवाई करना पड़ेगा। इस मौके पर वार्ड 10 के पार्षद अजय कुमार, वार्ड 11 के पार्षद कर्ण सिंह जम्वाल, नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिलीप अबरोल भी मौजूद रहे।