फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पल्ली मोड़ लंगर पर रुका भक्तों का काफिला

Mon, 14 Jul 2025 12:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कठुआ में बाबा बर्फानी का जयघोष करते उत्तर प्रदेश से श्री अमरनाथ यात्रा पर  निकले भक्त। संवाद
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा के चलते भोले के रंग में रंगा कठुआ जिला
विज्ञापन

कठुआ। लखनपुर से लेकर कूटा तक कठुआ जिला की सीमा इन दिनों भोले के रंग में रंगी नजर आ रही है। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की ओर से लगाए जाने वाले जयघोष से जिला शिवमय हुआ है। इन भक्तों को जहां प्रशासन की ओर से सुरक्षा के साथ अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। लंगर कमेटियां भक्तों का पूरे उत्साह के साथ स्वागत कर रही है।
प्रवेशद्वार लखनपुर पुलिस की कड़ी सुरक्षा में रविवार को भक्तों का काफिला पल्ली मोड़ स्थित लंगर पर रोका गया। इस दौरान लंगर कमेटी के सदस्यों ने बाहर आकर भक्तों का स्वागत किया। इस दौरान वहां लगने वाले जयकारों से आसमान गूंज उठा। पहली बार यात्रा पर आए भक्तों के लिए इस तरह के दृश्य ने उन्हें उत्साह से भर दिया। बड़ी संख्या में आए भक्तों को देख सेवादार भी उत्साहित दिखाई दिए जिन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को गर्म भोजन और जलपान की सुविधा का लाभ उपलब्ध करवाया।
विज्ञापन

इस मौके पर पहली बार यात्रा पर आए महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर से आए बाला साहेब दुगांदी ने कहा कि वह 50 भक्तों के जत्थे के साथ तीन दिन की यात्रा के बाद जम्मू-कश्मीर में पहुंचे हैं। यहां पहुंचने के बाद जिस प्रकार से पहले प्रशासन की ओर से सहयोग मिला और इसके बाद लंगर में सेवा मिली है। उससे वह अभीभूत है। उन्होंने बताया कि उन्होंने यात्रा की व्यवस्था के बारे में सुना था लेकिन इसे देखना उनका पहला अनुभव है।
विज्ञापन

वहीं उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से आई सुनीता और दिल्ली से आए नरेश कुमार ने खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि उनकी इस यात्रा के दौरान जिस तरह का मौसम है वह सिर्फ भोले की कृपा है। उन्होंने इस बार लखनपुर से ही जिस तरह की सुरक्षा भक्तों को दी जा रही है। उसके लिए सरकार और प्रशासन का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें