फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: स्वास्थ्य शिविर में 102 ने करवाई जांच

Mon, 14 Jul 2025 12:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
डूंगाडा पंचायत में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में मरीजों की जांच करती सेना की डॉक्टर। स्रोत :
विज्ञापन
बिलावर। सेना की ओर से रविवार को लोअर डूंगाडा पंचायत में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय ग्रामीणों और आसपास से सटे गांवों के लोगों ने भाग लिया। शिविर का उद्देश्य दूरदराज क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था। इस दौरान कुल 102 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। सेना के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की विभिन्न प्रकार की जांच की जिसमें रक्तचाप, मधुमेह, त्वचा रोग, नेत्र परीक्षण और अन्य कई स्वास्थ्य समस्याएं शामिल थी। डॉक्टरों ने जांच के साथ-साथ मरीजों को आवश्यक परामर्श भी दिया गया और जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में पहुंचे लोगों के लिए सेना की ओर से कैंटीन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई। इस मौके पर सेना के अधिकारियों ने लोगों को सरकार की ओर से चलाई गई कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें