फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नाले के निर्माण से जल निकासी की समस्या होगी दूर

विज्ञापन
कठुआ विधायक ने ​शिवानगर में विकास कार्य शुरू करवाया संवाद - फोटो : poni news
विज्ञापन
कठुआ। शहर के वार्ड 19 लोअर शिवा नगर में लगभग 50 लाख की लागत से नाले का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। वीरवार का निर्माणकार्य का उद्घाटन कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण ने किया। यह नाला रोजगार परामर्श केंद्र से शनि मंदिर तक तैयार होगा जो पुरानी निकासी की समस्या का भी समाधान करेगा।
विज्ञापन


निर्माणकार्य का उद्घाटन के बाद डॉ. भूषण ने कहा कि वार्ड 19 और खासकर लोअर शिवा नगर की यह एक लंबे समय से मांग की थी कि इस नाले का निर्माण कार्य करवाया जाए। जिसे आज शुरू करवा दिया गया है। कहा कि इलाके में नाला न होने से अक्सर वार्ड में गंदगी बनी रहती थी। वार्ड का दूषित पानी नहर में गिरता था। वहीं एक ओर नहर और दूसरी ओर नाला होने से आए दिन हादसों की आशंका बनी हुई थी। कई हादसे इस नाले की वजह से हुए थे जिससे रात के समय यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता था।
डॉ. भूषण ने निर्माणकार्य एजेंसी को निर्देश दिए है कि निर्माणकार्य की गुणवत्ता में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए, ताकि भविष्य में अधिक समय तक लोगों को इसका फायदा मिलता रहे। उन्होंने कहा कि जल्द के शहर के शिवा नगर और पटेलनगर में दो मुख्य सड़क का भी निर्माणकार्य शुरू करवाया जाएगा। जिसके लिए राशि मंजूर हो चुकी है।
विज्ञापन

भाजपा के शहरी इकाई प्रधान राहुल देव ने बताया कि वार्ड में बेहतर नाला न होने से नहर के किनारे गंदगी बनी रहती थी। जिसको लेकर विधायक से इस नाले का निर्माण कार्य करवाने की मांग की गई थी। उन्होंने पूरे शिवा नगर की ओर से डॉ. भूषण का धन्यवाद दिया है।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम नाथ डोगरा, पूर्व पार्षद अनिरुद्ध शर्मा, प्रधानाचार्य ललित सहित वार्ड के दर्जनों लोग मौजूद रहे। इसके उपरांत विधायक ने फ्रूट मंडी पुल का कृष्णा कॉलोनी के पास पुल निरीक्षण किया जो अगस्त माह में बाढ़ के चलते क्षतिग्रस्त हो गया था। बताया कि यहां पुल को बचाने के लिए क्रेट का काम करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें