फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चक नत्थल में कम्युनिटी हॉल का निर्माण शुरू कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। सीमावर्ती गांव चक नत्थल में ग्रामीणों को सार्वजनिक कार्यक्रम की सुविधा प्रदान करने के लिए कम्युनिटी हॉल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। वीरवार को निर्माण का शुभारंभ जिला विकास परिषद के सदस्य करण कुमार अत्री ने किया। इस मौके भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दरविंदर कुमार विशेष तौर पर रहे।
विज्ञापन

उद्घाटन के उपरांत अत्री ने बताया कि 40x40 आकार वाले इस कम्युनिटी हॉल का निर्माण उनके डीडीसी फंड से किया जा रहा है, जिस पर करीब 7 लाख खर्च किया जाएगा। इसके साथ ही कम्युनिटी हॉल को सुविधा जनक बनाए जाने के लिए 3 लाख की लागत से शौचालय का भी निर्माण किया जाएगा। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा करवाया जाने वाला उक्त निर्माण जारी वित्तीय वर्ष के अंत तक पूरा किया जाएगा। जिससे लोगों को अपने गांव के छोटे कार्यक्रमों को करवाने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हो पाएगा।
इस मौके पर मौजूद ग्रामीण गुरदयाल ने कम्युनिटी हॉल के निर्माण पर अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि गांव में इस सुविधा के लिए वह लोग पिछले काफी समय से मांग कर रहे थे। जिसका समाधान जिला विकास परिषद के सदस्य द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें