फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तीन करोड़ से सुधरेगी औद्योगिक एस्टेट सिकॉप कठुआ की दशा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के नजदीक गोविंदसर इलाके में विकसित जम्मू और कश्मीर लघु उद्योग विकास निगम लिमिटेड (सिकॉप) औद्योगिक क्षेत्र कठुआ की दशा सुधारने की कवायद शुरू हो गई है। लगभग तीन करोड़ पांच लाख की लागत से न केवल खस्ताहाल सड़कों का मरम्मत कार्य होगा बल्कि इस औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले अपशिष्ट पानी के प्रवाह की भी उचित व्यवस्था की जाएगी। इसी महीने के अंत तक इस परियोजना पर कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


सिकॉप के अधिकारियों के अनुसार, दरअसल लंबे समय से लगभग 522 कनाल भूमि पर स्थापित 120 लघु औद्योगिक इकाइयों को लगने वाली दर्जनों सड़के खस्ताहाल हो चुकी है। इसके अलावा इन इकाइयों से निकलने वाला अपशिष्ट पानी को प्रवाहित करने वाले नाले भी कई जगहों पर टूट गए थे। जिसके चलते इकाइयों को मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते सिकॉप की ओर से औद्योगिक क्षेत्र के उन्नयन करने का निर्णय लिया गया है। इसी महीने के अंत तक इन खस्ताहाल सड़कों के मरम्मत कार्य और तारकोल बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। जिससे अगले दो से तीन महीनों के भीतर खत्म करने की योजना है। उन्होंने बताया कि सिकॉप की ओर से औद्योगिक क्षेत्र कठुआ को उन्नयन करने के लिए जहां 3 करोड़ की राशि आवंटित की गई है। वहीं, आईआईडी गोविंदसर के 2 करोड़ 70 लाख की लागत से एक अपशिष्ट पानी को प्रवाहित करने के लिए लगभग तीन किलोमीटर लंबा भूमिगत नाले का भी निर्माण किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र गंग्याल जम्मू के बाद सिकॉप का औद्योगिक क्षेत्र कठुआ ही सबसे बड़ा क्षेत्र है जो 22 सौ के करीब लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने की क्षमता रखता है।

सिकॉप के औद्योगिक क्षेत्र कठुआ का उन्नयन करने का कार्य इस महीने के अंत तक शुरू होने के संभावना है। इसमें औद्योगिक इकाइयों को लगने वाले मार्गों के अलावा खस्ताहाल नाले के साथ-साथ अन्य कार्य कार्य भी करवाएं जाएंगे, जोकि लंबे समय इकाइयों मालिकों की मांग थी। अगले दो से तीन महीने के भीतर सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सुनील कुमार, जूनियर अभियंता सिकॉप।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें