जम्मू कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने मंगलवार को जिले के बाढ़ प्रभावित इलाके जंगलोट पटयारी, और घाटी इलाके का दौरा किया। कठुआ पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने जहां बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं और विधायकों का तारीफ की। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर बाढ़ का जायजा लेने के लिए वह यहां आए है। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष ने पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात की और उन्हें हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया है।