कठुआ। जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी के कठुआ उप कार्यालय की ओर से देशभक्ति पर आधारित मुशायरे का आयोजन किया गया। जिला पुस्तकालय में ऑपरेशन सिन्दूर विषय वस्तु केंद्रीत बहुभाषायीय मुशायरे में कठुआ के रचानाकारों ने भाग लेकर भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य और देशप्रेम को काव्य पाठ के माध्यम से अभिव्यक्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध कवि मदन लाल तूफान को श्रद्धांजलि स्वरूप दो मिनट के मौन के साथ हुई, जिनका आकस्मिक निधन हाल के दिनों में हुआ था। इसके बाद मंच पर आने वाले कवियों में शामिल डॉ. गुरु प्रसाद, सरोज बाला, विजय शर्मा, श्याम लाल खजूरिया, खजूर सिंह, कुलदीप किप्पी, डॉ. लेख राज, दीपा शर्मा, टीआर सुम्बडिया ने एक बाद एक देशभक्ति से परिपूर्ण रचनाएं प्रस्तुत की। जिन्हें वहां मौजूद श्राेताओं ने खूब सराहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रहे विधायक कठुआ डॉ. भारत भूषण ने अकादमी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए।