फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अनियंत्रित होकर कार नाले में पलटी, चालक समेत तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। छलां-दयालचागलक सड़क पर शुक्रवार को तड़के छलां में इनोवा कार के अनियंत्रित होकर नाले में गिर जाने से तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को कार में से निकालकर पीएचसी रामकोट पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सभी को जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया। देर शाम तक सभी घायलों को हालत स्थिर बताई गई।
विज्ञापन

तहसील रामकोट के थराकलवाल निवासी ममता देवी (26) पत्नी सुरिंदर, सुरिंदर (30) पुत्र विशाल चंदर और पंकज (26) पुत्र हेमेश चंदर किसी कार्य से शुक्रवार की तड़के इनोवा कार से छलां से दयालचागलक की ओर जा रहे थे। गाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर छलां के पास पहुंची थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे नाले में गिर गई। गाड़ी के गिरने और घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और उन्हें मुश्किल से बाहर निकाला। इसके बाद सभी को पीएचसी रामकोट ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने घायलों को बेहतर इलाज के लिए जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना उनके परिजन के साथ पुलिस को दी। सूचना के बाद घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। देर शाम तक सभी की हालत स्थिर बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें