फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ट्रक और बस की टक्कर में बाल-बाल बचीं सवारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग जम्मू-पठानकोट पर लच्छीपुर स्थित एक ट्रक और बस की टक्कर हो गई। गनीमत रही कि इसमें किसी की जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला सुबह के 11 बजे के करीब का बताया जा रहा है। जब दोनों वाहन जम्मू से पठानकोट की तरफ जा रहे थे। अचानक लच्छीपुर के नजदीक किन्हीं कारणों से ट्रक चालक का नियंत्रण खो दिया और ट्रक सड़क के बीचोंबीच पलट गया। उसके पीछे आ रही हरियाणा रोडवेज की बस भी ट्रक से जा टकराई। गनीमत रही कि इसमें किसी भी सवारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और दोनों वाहनों के चालक भी सुरक्षित बाहर निकल आए।इसी बीच मौके पर पहुंची यातायात पुलिस टीम ने ट्रक को एक तरफ कर यातायात को बहाल किया। वहीं, ट्रक चालक का कहना है कि वह सीमित गति से चल रहा था अचानक पीछे से बस ने उसे टक्कर मार दी। जिसके कारण उसका लदा ट्रक पलट गया। जबकि बस चालक का कहना है कि ट्रक पलटने से उसने बड़ी मुश्किल से अपने वाहन को नियंत्रण में लाया। जिसके चलते कोई बड़ा हादसा होने से बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें