फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लेजर शो में श्रीराम कथा और मां दुर्गा की शक्तियों को देख दर्शक अभिभूत

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली उत्सव में बुधवार को जिला सूचना केंद्र की ओर से लेजर व बीम शो का आयोजन किया गया। इसमें रामलीला की सनातन गाथा, नवरात्र की आध्यात्मिक ऊर्जा और देशभक्ति को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसीबी निदेशक शक्ति पाठक ने किया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की कथा को भक्ति संगीत और आकर्षक दृश्यों के साथ प्रस्तुत किया गया। वहीं नवरात्र के उपलक्ष्य में मां दुर्गा की शक्तियों और भक्तिभाव को रंग-बिरंगी रोशनी और संगीत के माध्यम से दिखाया गया। देशभक्ति खंड में तिरंगे और स्वतंत्रता संग्राम की झलकियों ने दर्शकों को गर्व से भर दिया। इसके अलावा सांस्कृतिक संध्या में डोगरी गीतरू और सिथानिया जैसी लोक प्रस्तुतियों ने लोकसंस्कृति का रंग जमाया। रानी का तालाब परिसर में विभागीय और स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी ने दर्शकों को आकर्षित किया। बसोहली चित्रकला, पश्मीना बुनाई और अन्य हस्तशिल्प का जीवंत प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर एडीसी बसोहली पंकज भगोत्रा और जिला सूचना अधिकारी राजिंद्र डिगरा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें