फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी के सरथली में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया वार्षिक हरि प्रयाग कुंभ मेला

Thu, 07 Aug 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बनी उपमंडल के सरथली में हरि प्रयाग कुंभ मेला के दौरान संगम आरती करते विधायक  रामेश्वर सिंह व अन - फोटो : mathura
विज्ञापन
हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं, साधु-संतों और ग्रामीणों ने भाग लेकर अर्जित किया पुण्य
विज्ञापन

बनी। बनी उपमंडल के सरथली क्षेत्र में हर साल की तरह इस बार भी पारंपरिक धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ वार्षिक हरि प्रयाग कुंभ मेले का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित इस पावन मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं, साधु-संतों और ग्रामीणों ने भाग लेकर पुण्य अर्जित किया।

सुबह मेले की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण, पूजा-अर्चना, आरती और हरि प्रयाग संगम में पवित्र स्नान के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। धार्मिक अनुष्ठानों की गूंज और श्रद्धालुओं की आस्था ने सरथली क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इस अवसर पर बनी के विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं, संतजनों और आयोजन समिति का धन्यवाद करते हुए कहा कि हरि प्रयाग कुंभ मेला हमारी प्राचीन संस्कृति, आस्था और परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को और बेहतर बनाने के लिए भविष्य में सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. सिंह ने कहा कि इस मेले के माध्यम से समाज में सांस्कृतिक जागरूकता और धार्मिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि मेले की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए ताकि आने वाले वर्षों में और अधिक श्रद्धालु यहां आकर लाभान्वित हो सकें। स्थानीय लोगों ने भी पूरे उत्साह और सेवा भावना के साथ मेले को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें