फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पानी संकट से जूझ रही कछेड की 1500 की आबादी

Thu, 27 Mar 2025 01:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। कछेड इलाके की 1500 आबादी पानी की समस्या से जूझ रही है। बता दें कि रामकोट तहसील की पंचायत कछेड के मुदाल, चीरकाबन, चीडपट्टी, कोट कमोटी वाया पचोतरा मोहल्ला और चाननु इलाकों में पेयजल किल्लत है। तहसील से यह इलाका पांच किलोमीटर दूर है और कई सालों से हर घर में नल तो लगे हैं, लेकिन उनमें पेयजल आपूर्ति तीन साल से अधिक समय से ठप है। सरपंच ने बताया कि इलाके में पानी के स्रोत नहीं होने से लोगों के घरों तक पीने का पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पानी की समस्या से कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं। इसके बावजूद पेयजल व्यवस्था ठप है। उन्होंने बताया कि मोहल्ले में भूजल विभाग की ओर से लगाए गए हैंडपंप में भी पानी पीने के लायक नहीं है।
पंचायत कछेड से पूर्व सरपंच रमेश चंद्र, राजेंद्र प्रसाद, स्वर्ण सिंह, मास्टर बलदेव सिंह, पूर्व नायब सरपंच जगदेव सिंह, अमीरचंद, सूबेदार हुकुम सिंह व दर्शन सिंह ने बताया कि नजदीक में कोई प्राकृतिक जल स्रोत भी उपलब्ध नहीं है। इस कारण लोग धूप में भी मीलों पैदल चलकर सिर पर पानी ढोने को मजबूर हैं। पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों ने विभाग को जल्द पानी की समस्या को दूर करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें