फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिलावर में 50 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को नहीं मिला पानी

Thu, 27 Mar 2025 01:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
गांव में पेयजल सप्लाई बाधित रहने से पानी लाते लोग। स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : kathua
विज्ञापन
बिलावर। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों में कामछोड़ हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। अस्थायी कर्मचारियों ने
विज्ञापन

बिलावर के एईई कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। हड़ताल के कारण बुधवार को उपमंडल के 50 प्रतिशत के अधिक इलाकों में पेयजल सप्लाई प्रभावित रहने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। बिलावर ग्रामीण पंचायत, देवल के कुछ इलाकों के साथ-साथ धरालता में पेयजल सप्लाई बाधित रहने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। रमेश चंद, प्रवीण कुमार, राहुल, अमित और सुदर्शन सिंह ने कहा के गर्मियों का मौसम होने के कारण पानी की मांग बढ़ गई है। संवाद
विज्ञापन

नगरोटा गुजरू में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
रामकोट। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की कामछोड़ हड़ताल लगातार 6वें दिन भी जारी रही। इस बीच कर्मचारियों ने बुधवार को सब डिवीजन बिलावर के अंतर्गत आते जल शक्ति विभाग सेक्शन नगरोटा गुजरू में नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। इस अवसर पर यूनाइटेड फ्रंट सदस्य पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि अस्थायी कर्मचारी पिछले कई वर्षों से मांगों को सरकार के समक्ष रखते आ रहे हैं, लेकिन सरकार इस और ध्यान देने को राजी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें