फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सुकराला की टीम ने थड़ा कलवाल को 105 रन से हराया

विज्ञापन
भड्डू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता मे भाग लेते ​खिलाड़ी। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बिलावर। भड्डू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में वीरवार को खेले गए मैच में सुकराला की टीम और थड़ा कलवाल की टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सुकराला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थड़ा कलवाल को 105 रन से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

निर्धारित 20 ओवर के मैच में सुकराला की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सुकराला के बल्लेबाजों ने 19.2 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 147 रन बनाए। बल्लेबाज अतुल ने 27 और मोहित ने 27 रनों का योगदान दिया। थड़ा कलवाल के गेंदबाज मोहम्मद शकील ने तीन और केवल सिंह ने तीन विकेट हासिल किए। 148 रनों का पीछा करने उतरी थड़ा कलवाल की टीम अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन नहीं कर सकी और 10.3 ओवर में पूरी टीम मात्र 42 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
सुकराला की टीम ने 105 रन से मैच जीत लिया। सुकराला के गेंदबाज हेमकांत ने चार और रोहित ने तीन विकेट हासिल किए। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए सुकराला के गेंदबाज हेमकांत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें