फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चार दिन तक बंद रहेगा घाटी रेल फाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
- रेल प्रशासन ने जारी की सूचना, सालाना मरम्मत कार्य को लेकर किया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू-पठानकोट रेल मार्ग पर पड़ने वाली घाटी स्थित रेलवे क्रासिंग नंबर सी-24 अगले चार दिनों तक आम आवागमन के लिए बंद रहेगी। सालाना मरम्मत कार्य को लेकर यह निर्णय किया गया है। इस वजह से इलाके की तीन पंचायतों के साथ औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वालों को वाया बुद्धि हाईवे तक का सफर करना पड़ेगा।

उत्तर रेलवे जम्मू के सहायक मंडल अभियंता की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार रेलवे क्रासिंग का मरम्मत कार्य शुक्रवार से शुरू किया जाएगा, जो अगले सप्ताह सोमवार तक जारी रहेगा। इसमें क्रासिंग की ओवरहालिंग, पीआरसी स्लीपर व अन्य तकनीकी कामों को पूरा किया जाएगा। ताकि अगले दो साल इसकी जरूरत न पड़े। यह कार्य क्रासिंग के रखरखाव के साथ ट्रेन की आवाजाही को सुरक्षित बनाए रखने के लिए आवश्यक है। रेल प्रशासन ने आम जनता से अनुरोध किया है कि वे इस काम में सहयोग बनाए रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पूर्व सरपंच विक्की शर्मा ने बताया कि मरम्मत के इस काम के कारण घाटी, पंदराड और नन्नन पंचायतों के लोग सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। वहीं, जोथाना इलाके के जो लोग क्रासिंग से आवागमन करते हैं वे भी परेशान होंगे। जबकि घाटी औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार के लिए आने वाले करीब पांच हजार लोगों को 15 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर कर वाया बुद्धि आना और जाना पड़ेगा। उन्होंने रेल प्रशासन से मरम्मत कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें