फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लोड बढ़ने पर बिजली विभाग ने छेड़ा अभियान, नाइक्रोम हीटर व क्रूड ब्वायलर न बेचने की हिदायत

विज्ञापन
बिजली विभाग की टीम कार्रवाई करते हुए।
विज्ञापन
- सौ हीटर, दो सौ क्वाइल और चार बंडल कच्चा माल जब्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बिजली विभाग ने नाइक्रोम क्वाइल, हीटर और क्रूड ब्वायलर बेचने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। पहले ही दिन टीम ने सौ हीटर, दो सौ नाइक्रोम क्वाइल और चार बंडल इसे तैयार करने वाला कच्चा माल जब्त किया। विभागीय टीमों ने शहर में करीब दस जगहों पर दबिश दी जिससे बाद हड़कंप मच गया।
अब तक लोगों के घरों से हीटर और क्वाइल जब्त करने वाली विभाग की टीम ने शुक्रवार को बाजार में दुकानों का औचक निरीक्षण किया। विभाग को नाइक्रोम हीटरों की धड़ल्ले से हो रही बिक्री की सूचना मिली थी। सहायक कार्यकारी अभियंता सुनील शर्मा के नेतृत्व में टीम ने शहर के पुराने बस अड्डे, भरमौरा में जांच की। टीम को देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विभाग के निशाने पर वो इकाईयां भी हैं जो मानकों की अवहेलना कर रही हैं। अधिकारी ने बताया कि पहले दिन सामान को जब्त करने के साथ ही चेतावनी जारी की गई है। यह अभियान रुटीन में और अलग-अलग जगहों पर चलाया जाएगा। इसके बाद जो भी दुकानदार बिक्री के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट के प्रतिबंध आदेश की अवहेलना करता पाया गया तो मामला दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें