जम्मू कश्मीर टीचर्स फोरम ने सरकार से बकाया वेतन के अलावा मिड डे-मील के बकाया का भी जल्द भुगतान करने की मांग की है। फोरम ने सरकार से पांच साल का कार्यकाल पुरा कर चुके आरईटी टीचरों को स्थायी करने के लिए भी कहा है।
रविवार की फोरम की बैठक में तहसील प्रधाल विजय कुमार शर्मा ने कहा कि सर्व शिक्षा और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत कार्य कर रहे टीचरों को पिछले पांच महीनों से वेतन नहीं मिला है।
जिसकी वजह से उन्हें ईद, दिवाली आदि त्योहार बिना वेतन के मनाने पडे़ हैं। शर्मा ने सरकार से मिड डे-मील के मद में बकाया का भी भुगतान करने की मांग की है।
उन्होंने सरकार से सरकारी स्कूलों में खाली टीचरों के पदों को भरने की मांग की है। बैठक में सुभाष चंद्र, विक्रम सिंह, जीतलाल, गिरधारी लाल, हेमंत कुमार, अमित कुमार, कमल सिंह आदि उपस्थित थे।