फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना वेतन काम कर रहे एसएसए शिक्षक

Thu, 05 Nov 2015 04:54 PM IST
बिलावर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले पांच महीने से वेतन का इंतजार कर रहे शिक्षकों ने सरकार से दिवाली से पहले बकाया वेतन जारी करने की मांग की है। आरईटी एसोसिएशन के नेता मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग में सर्व शिक्षा अभियान के तहत काम कर रहे शिक्षक पिछले पांच महीनों से वेतन का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


मई महीने के बाद उन्हें वेतन के नाम पर एक पैसा भी नहीं मिला है। इस संबंध में कई बार विभाग के आलाधिकारियों से संपर्क कर चुके हैं। मगर सिवाय कोरे आश्वासनों के उन्हें अभी तक उनका वेतन नहीं मिला है। जिसकी वजह से इन शिक्षकों और उनके परिजनों को कई प्रकार की आर्थिक और मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है।

शर्मा ने बताया कि महंगाई के इस दौर मे यहां एक परिवार के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो गया है। पिछले पांच महीनों से बिना वेतन यह शिक्षक कैसे गुजारा कर रहे होंगे इस बात का अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चंद दिनों के बाद दिवाली का त्योहार आने वाला है। लेकिन वह इस त्योहार को बिना वेतन के कैसे मनाएंगे। उन्होंने सरकार से कहा कि वह शिक्षकों की परेशानी को देखते हुए दिवाली से पहले उनके बकाया वेतन का भुगतान करवाने का प्रबंध करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें