फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तबादलों के बाद अध्यापक पहुंच रहे सीईओ कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। वार्षिक तबादला नीति के बाद अध्यापक अब सीईओ कार्यालय में संशोधन के लिए पहुंच रहे हैं। कारण है कि अध्यापकों का तबादला लंबे अंतराल के बाद हुआ है। कार्यरत जगहों से अध्यापकों को 40 से 50 किलोमीटर दूर तैनात किया गया है। इस कारण अध्यापक अब स्वास्थ्य ठीक न होने और स्कूल दूर होने का हवाला दे रहे हैं। साथ ही सूची में संशोधन कर नई जगह में भेजने की मांग कर रहे हैं। हालांकि इन आपत्तियों को सीईओ कार्यालय से निदेशक के पास भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

तबादला नीति के तहत 2020 के बाद से तबादले नहीं हुए हैं। अध्यापक एक ही जगह पर सेवारत थे। तबादला करने के लिए अलग-अलग एसोसिएशन की ओर से मांग की जा रही थी। अभी तक डोडा, सांबा, रियासी, किश्तवाड़ और रामबन जिलों में कुल 1270 अध्यापकों को इधर से उधर किया गया है। पहली सूची जारी होने के बाद दूसरी सूची इन जिलों के लिए जारी होगी। इसी तरह अब जम्मू, कठुआ, उधमपुर, राजोरी और पुंछ सहित अन्य जिलों के लिए सूची इसी सप्ताह जारी हो रही है।
विज्ञापन


नीति के अनुसार ही तबादला किया गया है। जो आपत्तियां होगी सुनी जाएंगी और अध्यापकों की समस्या हल की जाएगी। फिलहाल आर्डर जारी हो चुका है।
मुश्ताक अहमद, संयुक्त निदेशक, शिक्षा निदेशालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें