फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: झांकी के जरिए महाराजा की जम्मू-कश्मीर में भूमिका का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजा हरि सिंह की जयंती बनी में मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने महाराजा हरि सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने महाराजा हरि सिंह के योगदान को याद किया।
विज्ञापन

झांकी के जरिए जम्मू-कश्मीर के लोगों के बीच उनकी ऐतिहासिक भूमिका और सामाजिक सुधारों को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी दर्शन सिंह ने कहा कि महाराजा हरि सिंह ने जम्मू-कश्मीर की पहचान और गौरव को मजबूत किया। उनका जीवन हमें न्याय, समानता और शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणा देता है। रीना ठाकुर ने कहा कि महाराजा हरि सिंह की जयंती हमें यह याद दिलाती है कि उन्होंने हर वर्ग और समाज के उत्थान के लिए काम किया। उनकी नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं और युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, महिलाएं और युवा शामिल हुए और महाराजा हरि सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें