फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 हजार करोड़ के इस्तेमाल को शीघ्र बनेगा तंत्र: निर्मल

Sat, 21 Nov 2015 02:03 AM IST
बिलावर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रस्तावित अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस वे को वाया धार रोड निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष बिलावर का केस मजबूती से रखा गया है। यही नहीं बिलावर विधान सभा हल्के को रेल मार्ग से जोडने के लिए रेल मंत्री सुरेश प्रभु से भी बातचीत चल रही है।
विज्ञापन


हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता रियासत के सभी नगरों और गांवों को आपस में सड़क से जोड़ना है। इसीलिए प्रधानमंत्री के 80 हजार करोड़ रुपये के पैकेज में 42 हजार करोड़ रुपया सड़कों के निर्माण के लिए रखा गया है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जम्मू कश्मीर के लिए पुनर्निर्माण योजना के तहत घोषित 80 हजार करोड़ के पैकेज के उपयोग के लिए राज्य सरकार जल्द तंत्र स्थापित करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 11 हजार करोड़ राशि बिजली क्षेत्र में सुधार और उत्पादन बढ़ाने के काम में खर्च की जाएगी। औद्योगिक क्षेत्र में भी विकास की गति बढ़ाने की दिशा में काम होगा।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस हाईवे बनने से कठुआ जिले में विकास की गति बढ़ेगी। रणजीत सागर डैम को वाटर स्पोर्ट्स के तौर पर विकसित करने और पर्यटन का हब बनाने की भी बात डिप्टी सीएम ने कहीं। उन्होंने कहा कि बसोहली क्षेत्र को भी रेलवे से जोड़ने की दिशा में जल्द ही सर्वे का काम होगा।

डिप्टी सीएम डाक्टर निर्मल सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने जम्मू संभाग के लिए न केवल एम्स, आईआईटी, आईआईएम मंजूर किए हैं, बल्कि उनके लिए बाकायदा फंड्स भी जारी कर दिए हैं। इनका निर्माण जल्द शुरू करवा दिया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि कठुआ जिला के लिए चुने गए टीचरों की वैरीफिकेशन का काम अंतिम चरण में चल रहा है। इसके पूरा होते ही इन टीचरों की नियुक्ति कर दी जाएगी। सरकारी स्कूलों में टीचरों की कमी को दूर करने के लिए जल्द 20 हजार टीचरों के पद सृजित किए जाएंगे।

बिलावर विधान सभा के विभिन्न स्कूलों में चहारदीवारी बनाने और शौचालयों के निर्माण पर डेढ़ करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। इस अवसर पर उनके साथ राज्य सभा सांसद शमशेर सिंह मन्हास, किसान बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह चिब, भाजपा की प्रदेश सचिव ममता सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें