फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 900 से अधिक लोगों ने कराई जांचें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हीरानगर। शहर के महाजन हॉल में निःशुल्क रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। हीलिंग हैंड्स गैर-सरकारी संगठन की ओर से आयोजित इस 24वें शिविर में 900 से अधिक चिकित्सकीय जांचें की गईं। शिविर का संचालन सत्यम फाउंडेशन के सहयोग से किया गया, जिसके अध्यक्ष एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य सुभाष गुप्ता हैं।

शिविर का उद्घाटन स्वामी पद्ममति सरस्वती महाराज ने किया। इस अवसर पर सत्यम फाउंडेशन के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. राजेश गुप्ता तथा हीरानगर के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोमी शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। शिविर में हृदय की जांच के लिए ईसीजी, मधुमेह की स्थिति का आकलन करने के लिए एचबीए1सी, लिवर की जांच के लिए फाइब्रोस्कैन, हड्डियों की मजबूती जांचने के लिए अस्थि खनिज घनत्व परीक्षण (बीएमडी), कोलेस्ट्रॉल एवं वसा संबंधी जांच, गुर्दों की कार्यक्षमता की जांच, थायराइड, यूरिक एसिड, क्रिएटिनिन, एच. पाइलोरी, फेफड़ों की कार्यक्षमता तथा नसों से संबंधित जांचें शामिल रहीं।
विज्ञापन

शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इनमें मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. राजेश गुप्ता, एएसकॉम्स के मेडिसिन विभाग की प्रमुख डॉ. पुनीता गुप्ता, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज महाजन, गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक पठानिया, पाचन तंत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित महाजन, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शाल्ली कंधारी, शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. गुरबीर सिंह तथा दंत शल्य चिकित्सक डॉ. रिधिमा यू. गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन



इस अवसर पर सुभाष गुप्ता ने शिविर के आयोजन में सहयोग देने वाले हीलिंग हैंड्स संगठन और अपनी सेवाएं देने वाले सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का मुख्य उद्देश्य हीरानगर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों तक जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, ताकि आर्थिक या अन्य कारणों से चिकित्सा जांच से वंचित रहने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें