फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: राजबाग में गुप्ता ड्रग स्टोर सील, दवा लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने और दवाइयों की बिक्री में निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत औषधि नियंत्रण विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में राजबाग स्थित गुप्ता ड्रग स्टोर को दवा लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर सील कर दिया गया। पुलिस और ड्रग कंट्रोल विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई निरीक्षण के दौरान की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजबाग पुलिस थाने के एसएचओ सुशील शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम और ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी मनोहर सम्याल के साथ मिलकर मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान लाइसेंस की शर्तों के पालन में खामियां सामने आईं। इनमें दवाइयों से संबंधित कंप्यूटरीकृत रिकॉर्ड का रखरखाव नहीं करना भी शामिल था। इसके बाद संयुक्त टीम ने गुप्ता ड्रग स्टोर को सील कर दिया। नशामुक्त अभियान के तहत शुक्रवार को लखनपुर और बसोहली क्षेत्र में भी मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम को कोई भी मेडिकल स्टोर निर्धारित मानकों का उल्लंघन करते हुए संचालित नहीं मिला। विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि दवाइयों की बिक्री नियमानुसार हो और लाइसेंसधारक दुकानदार सभी आवश्यक रिकॉर्ड व्यवस्थित रखें। इससे कुछ दिन पहले कठुआ शहर के बाहरी इलाके में भी ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने एक मेडिकल दुकान को सील किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें