फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मंग्लूर में दो संदिग्ध देखे जाने की सूचना, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। तहसील डिंगा अंब के मंग्लूर क्षेत्र (वार्ड नंबर-02) में मंगलवार को दो संदिग्ध व्यक्तियों के देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस तुरंत हरकत में आ गईं। एहतियात के तौर पर पूरे हीरानगर सब-डिवीजन में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। और शाम के समय इलाके में तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंग्लूर में एक स्थानीय महिला जब अपने मवेशियों को पानी पिलाने गई थी, तब उसने दो अज्ञात व्यक्तियों को देखा। महिला के अनुसार दोनों ने काले रंग के कपड़े पहन रखे थे और उनमें से एक के पास बैकपैक था। हालांकि, महिला ने उनके पास कोई हथियार होने की पुष्टि नहीं की। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। शाम छह बजे के लगभग एसओजी और पुलिस चौकी जखोल की संयुक्त टीम ने मंग्लूर क्षेत्र में पहुंचकर मोर्चा संभाला और तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इसके अतिरिक्त अन्य इलाकों में भी चौकसी बरती जा रही है। मंगलवार को हीरानगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले बाना चक, ठाकुरपुर गड़ोर से लेकर शेरपुर और आसपास के इलाकों में एसओजी द्वारा व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया। सुरक्षाबलों द्वारा पूरे इलाके की बारीकी से घेराबंदी व जांच की गई। इलाके में कोई भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं पाई गई। पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां संवेदनशील इलाकों में लगातार कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें