फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में निर्णायक बनेंगी सुनीता वर्मा

Wed, 11 Jun 2025 02:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
Photo Title
विज्ञापन
कठुआ। पंजाब के पटियाला में पांचवां राष्ट्रीय योगासन जज प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। वर्ष 2009 से सेवारत शहर निवासी सुनीता वर्मा ने इसमें राष्ट्रीय योगासन निर्णायक स्तर-2 का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। अब वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अदा करेंगी। जम्मू क्षेत्र से प्रशिक्षण स्तर को पूरा करने वाली पहली महिला बन गईं हैं।
विज्ञापन


वर्मा ने बताया कि योगासन खेल को पेशेवर स्वरूप देने और देशभर में प्रशिक्षित निर्णायकों की मजबूत शृंखला विकसित करने के लिए यह प्रशिक्षण शिविर नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला में हुआ था।
विश्व योगासन और योगासन भारत की ओर से आयोजित चार दिनों के इस प्रशिक्षण शिविर में देश के 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 180 प्रतिभागी निर्णायक बने। यह सभी अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाने के लिए योग्य घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान देशभर के 10 विशेषज्ञ संसाधन व्यक्तियों ने प्रशिक्षणार्थियों को योगासन खेल की बारीकियों, नियमों, तकनीकी मूल्यांकन और निष्पक्ष निर्णय प्रणाली सिखाई।
यह प्रशिक्षण शिविर योगासन खेलों को वैश्विक स्तर पर एक मान्यता प्राप्त खेल के रूप में स्थापित करने के लिए मजबूत कदम माना जा रहा है। निर्णायकों को प्रशिक्षित करने की इस शृंखला में योगासन की न्यायिक प्रणाली को अधिक पारदर्शी, वैज्ञानिक और व्यावसायिक बनाने पर जोर दिया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का संचालन योगासन भारत के महासचिव योगाचार्य डॉ. जयदीप आर्य के मार्गदर्शन में हुआ है।
इस शिविर में योगासन भारत एवं निदेशक, शिक्षा, प्रशिक्षण समिति डॉ. एम निरंजन मूर्ति, उपाध्यक्ष, एशियाई योगासन डॉ. सीके मिश्रा, मुख्य प्रशिक्षक, एनएस एनआईएस, पटियाला अभिजीत बोस, उपाध्यक्ष, तमिलनाडु युवा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन पंकज मजूमदार, राज्य सचिव, त्रिपुरा विपनदीप थापर, राज्य सचिव, पंजाब दयानिधि आदि शामिल रहे।

Photo Title

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें