फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दिन के साथ ही अब रातें भी गर्म होती जा रहीं

Wed, 11 Jun 2025 02:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बच्चे को धूप से बचाते हुए चलती महिला।
विज्ञापन
कठुआ। सूरज की तपिश के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। इससे पूरा जिला इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के साथ ही रातें भी अब गर्म होती जा रहीं हैं।
विज्ञापन

तापमान में लगातार वृद्धि से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप और तेज लू ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और बाजारों में चहल-पहल न के बराबर रही। इसके बावजूद बिजली की आंखमिचौली के कारण पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे।
भीषण गर्मी का असर अब पानी की उपलब्धता पर भी दिखने लगा है। शहर के निचले इलाके में लोगों की प्यास बुझाने वाले हैंडपंप पहले ही सूख चुके हैं। वहीं, जलशक्ति विभाग से पर्याप्त पेयजल आपूर्ति न मिलने के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के इस मौसम में लोग राहत पाने के लिए पार्कों और नहरों की ओर रुख कर रहे हैं। इस कारण वहां मेले जैसा माहौल देखने के लिए मिल रहा है। शहर के ड्रीमलैंड पार्क के बीच से बहने वाली नहर लोगों की पहली पसंद बन रही है। वहां सुबह से शुरू होने वाली लोगों की आमद देर शाम तक जारी रह रही है।

लू से बढ़ने लगा लोगों के बीमार होने का खतरा
कठुआ। जिले में जारी लू से लोगों के बीमार होने का खतरा भी बढ़ने लगा है। इसमें सबसे ज्यादा बच्चों के बीमार होने की आशंका बढ़ गई है। जीएमसी के सीनियर रेजीडेंट और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गंगा राम कुंडल ने बताया कि लू लगने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। बच्चों के बीमार होने के मामलों में 10 से 15 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है।
नींद पूरी न होने के कारण लोगों में चिड़चिड़ापन बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि दिन के समय बाहर जाने से बचें। प्रयास करें कि अपने काम सुबह और शाम के समय में निपटाएं। बचाव के लिए अधिकतम पानी पिएं। छाया में रहें और हल्के, सूती कपड़े पहनें। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। उच्च रक्तचाप के मरीजों को अपना बचाव करने के खास ध्यान देने की जरूरत है। उल्टी या दस्त होने पर डॉक्टर की सलाह लें, ताकि समय पर उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें