फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से बचने के प्रति किया जागरूक

Sun, 25 May 2025 12:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंदसर स्थित महावीर हायर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। गोविंदसर स्थित महावीर हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मास्टरजी कम्युनिटी कठुआ से आए वक्ताओं ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक तनाव, डिप्रेशन और बिगड़ती मानसिक सेहत से बचने के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में जोनल फिजीकल एजूकेशन ऑफिसर सुचित्रा मेहता ने रचनात्मक और सकारात्मक सोच के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई और खेलकूद एक साथ चलने चाहिए। उन्होंने कहा कि मास्टरजी का संदेश ''हैप्पीनेस गारंटी'' के टैगलाइन के साथ चलता है और यह पिछले एक साल में देशभर में 200 से ज्यादा संस्थानों में मानसिक तनाव और मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता फैला चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वासना शर्मा ने किसी भी तरह के तनाव के कारण शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। इंजीनियर वीरेंद्र शर्मा ने छात्रों को तनाव से बचने के टिप्स बताए और बेहतर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए सकारात्मक सोच के साथ मंजिल की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे मास्टरजी के फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उपलब्ध व्याख्यानों को सुनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें