फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
हायर सेकेंडरी स्कूल महानपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में बेहतर - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
महानपुर। लाला कन्हैया शाह एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से 25वां कार्यक्रम कस्बे के हॉयर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डीडीसी जिला कठुआ अध्यक्ष महान सिंह व सरपंच सोहन लाल गुप्ता और ट्रस्ट के चेयरमैन केसी गुप्ता ने अच्छे नंबर लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

ट्रस्ट ने दो उत्तम विद्यार्थी अवार्ड के अंतर्गत आकांक्षा चलोत्रा विद्यार्थी हायर सेकेंडरी स्कूल पलन और सरिया देवी हायर सेकेंडरी स्कूल बडू को 5-5 हजार रुपया नकद और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। दसवीं कक्षा में आदर्श विद्या निकेतन हाई स्कूल महानपुर के विद्यार्थी नीतीश कुमार को 96.2 प्रतिशत अंक लाने पर 4 हजार रुपया और प्रमाण पत्रदेकर सम्मानित किया गया। हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी ईशा वर्मा को12वीं में पांचवा स्थान हासिल करने पर स्कॉलरशिप अवार्ड के अंतर्गत पांच हजार नगद देकर सम्मानित किया गया। दूसरी ओर हायर सेकेंडरी स्कूल मोहनपुर की मानवी को12वीं कक्षा में अपने इलाके में बेहतर अंक लाने पर विशेष अवार्ड दिया गया। वहीं, विशाली देवी स्कूल प्राइमरी स्कूल दमलाड, ललिता देवी मिडिल स्कूल दमलाड, प्रिया वर्मा प्राइमरी स्कूल रियालता, हर्ष सिंह प्राइमरी स्कूल त्रिवंली, हार्दिक शर्मा प्राइमरी स्कूल खदर, पवन कुमार स्कूल समलाड, लक्ष्मी प्राइमरी स्कूल कूपडी को एक-एक हजार रुपया देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त सीनियर हरि सिंह और हायर सेकेंडरी स्कूल में कार्यरत सीनियर लेक्चरर मोहिंदर जलमेरिया को बेहतर शिक्षा क्षेत्र में कार्य करने पर और वरुण परोच फोर्थ नेशनल कबड्डी में भाग लेने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य शकुंतला मुंडे ट्रस्ट की महासचिव अशोक गुप्ता, अरुण गुप्ता, शुभ वेद, प्रदीप वेद, ब्रिजेश वेद सहित बड़ी संख्या में लोग, स्कूल के विद्यार्थी, स्टाफ और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें