फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विद्यार्थियों ने तंबाकू सेवन के खिलाफ निकाली रैली

Sun, 01 Jun 2025 12:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
हायर सेकेंडरी स्कूल बनी में तंबाकू निषेध दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली। स्रोत : संवाद - फोटो : kathua news
विज्ञापन
राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बनी में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बनी में एनएसएस यूनिट की ओर से नशा व तंबाकू सेवन के विरुद्ध एक प्रभावी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को विद्यालय के उप प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ, जो बनी के मुख्य बाजार से गुजरते हुए स्कूल परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशे को ना कहो, नशा मुक्त भारत और अपना जीवन संभालो, नशे से दूर रहो जैसे प्रेरक और संदेशपरक स्लोगन लगाकर राहगीरों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि समाज की प्रगति को भी प्रभावित करता है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि नशा हमारे जीवन और समाज के लिए घातक है। कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी शिक्षक, अन्य स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। सभी ने नशा उन्मूलन के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें