फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर चलाया स्वच्छता अभियान

Sun, 01 Jun 2025 12:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिले में जारी विश्व पर्यावरण दिवस समारोह के तहत युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर जिले भर में प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण को सुनिश्चित करने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया गया। शनिवार को आयोजित होने वाली इस गतिविधि के माध्यम से आम लोगों को पर्यावरण को बेहतर बनाने में स्वच्छता के महत्व को पहुंचाया गया।
कार्यक्रम के तहत बनी स्थित फ्लोरीकल्चर पार्क में स्वच्छता अभियान शुरू किया गया। जोनल शिक्षा अधिकारी जिला लाल की अगुवाई में चलाए गए इस अभियान में जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के कर्मचारी और विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। इसी तरह बिलावर के नाज मैदान और मल्हार जोन में भी अभियान चलाए गए। जिसमें भी विभिन्न स्कूलों के छात्र एवं विभागीय कर्मी शामिल हुए और प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का संदेश प्रसारित किया। इस दौरान अभियान में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों ने सभी नागरिकों से अपील है कि वे इस पहल में भाग लें और स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण निर्माण में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अनुसार उनके इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। क्योंकि यह हमारे पूरे समाज की सामूहिक ज़िम्मेदारी है कि हम हरियाली और स्वच्छता को बढ़ावा दें और एक बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें