फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विद्यार्थियों ने नशा मुक्त भारत बनाने की ली शपथ

Sun, 27 Apr 2025 01:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राजकीय महिला कॉलेज के मनोवैज्ञानिक सेल की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित समारोह में छात्रों ने भारत को नशा मुक्त बनाने की सामूहिक सपथ ग्रहण की गई।
विज्ञापन

नशा मुक्ति एवं मनोवैज्ञानिक परामर्श प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. रेणु ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में नशाखोरी समाज में आम बात हो गई है। इसके चलते कई युवा नशे की लत में फंसकर जीवन बर्बाद कर रहे हैं। लिहाजा युवाओं को नशे के दुरुपयोग के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करने की वकालत की गई। उन्होंने युवाओं में मादक द्रव्यों के सेवन को रोकने के लिए सामुदायिक भागीदारी के महत्व पर जोर दिया। वहीं, कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. सवी बहल ने कॉलेज के छात्राओं को नियमित बातचीत सत्र, व्यसन उपचार केंद्रों का दौरा और मनोवैज्ञानिक परामर्श सुविधा जैसी सुविधा के बारे में विस्तार से बातचीत रखी। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. सैयद नसर, डॉ. रितु कुमार शर्मा, डॉ. सोनिका जसरोटिया, डॉ. अजय सनोत्रा, डॉ. सुरेखा रानी और डॉ. गोपाल शर्मा की ओस से किया गया था। जिसमें कॉलेज संकाय सदस्यों सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें