फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पीएसए के तहत अपराधी गिरफ्तार, जेल भेजा

Sun, 27 Apr 2025 01:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पुलिस ने 11 मामलों में वांछित चल रहे एक हार्डकोर अपराधी को सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत गिरफ्तार कर उसे जिला राजोरी जेल में भेज दिया है। गिरफ्तार अपराधी लंबे समय से विभिन्न आपराधिक और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल था। पुलिस के अनुसार कथित अपराधी के खिलाफ 11 पुलिस थानों में मामले दर्ज है। शनिवार को जिला पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एक डोजियर तैयार कर और उसे जिला मजिस्ट्रेट को भेजा गया। इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट हिरासती वारंट जारी कर दिया, जिसका निष्पादन डीएसपी मुख्यालय रविंदर सिंह की देखरेख में किया गया। पुलिस चौकी नगरी प्रभारी रविंद्र ठाकुर की टीम ने आरोपी को नगरी के मीरपुर जागो से गिरफ्तार कर राजोरी जिला जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान जय कुमार उर्फ सोनू पुत्र विजय कुमार निवासी मीरपुर जागो नगरी के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें