फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विद्यार्थियों ने पर्यावरण अनुकूल बैग की लगाई प्रदर्शनी

Thu, 16 Jan 2025 02:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
पर्यावरण अनुकूल बैग पर लगाई गई प्रदर्शनी।  स्रोत : विज्ञ​प्ति - फोटो : kathua
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। सरकारी महिला डिग्री कालेज की ओर से पर्यावरण अनुकूल बैग पर प्रदर्शनी और पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का आयोजन कालेज के पर्यावरण विज्ञान विभाग और हरियाली इको क्लब की ओर से किया गया। इसमें विद्यार्थियों को प्लास्टिक बैग के खतरों के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रतिभागियों विद्यार्थियों ने बेकार पड़े कपड़ों, जूट और फेंके गए गहनों जैसे अपशिष्ट पदार्थों से रचनात्मक रूप से तैयार किए गए बैग प्रदर्शित किए। इसके अलावा छात्रों ने मनुष्यों, जीवित जीवों और पर्यावरण पर प्लास्टिक बैग के हानिकारक प्रभावों को उजागर करते हुए पोस्टर भी लगाए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कालेज प्रधानाचार्य डॉ. सवी बहल में उपस्थित रही। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। डॉ. बहल ने विद्यार्थियों से प्लास्टिक बैग के अलावा पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया। पर्यावरण विज्ञान विभाग की प्रमुख और हरियाली इको क्लब की संयोजक डॉ. दीपशिखा शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण के सिद्धांतों को अपनाने पर जोर दिया। इस मौके पर प्रो. यश पॉल, डॉ. रेणु, डॉ. मनजोत, प्रो. करम चंद, डॉ. गुरप्रीत कौर और डॉ. गगन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें