फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया

Sun, 18 Sep 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
कठुअा में पुतला फूंककर प्रदर्शन करते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस और प्रीति लता का शहीदी दिवस मनाने के लिए युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से पर्चे बांटने से रोकने पर महिला कालेज प्रशासन का पुतला फूंका गया। प्रिंसिपल ने जब पर्चे बांटने से मना किया तो गुस्से में रविवार को जन जागृति मंच के सदस्यों ने प्रदर्शन कर कालेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में शामिल संजय कुमार, मोनिका देवी आदि ने कहा कि वह गत दिवस देश के क्रांतिकारियों के जन्म दिवस और शहीदी दिवस को लेकर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम के लिए महिला कालेज गेट के बाहर पर्चे बांट रहे थे, लेकिन कालेज प्रशासन ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया। इतना ही नहीं प्रशासन की ओर से पुलिस बुलाकर
उन्हें गिरफ्तार करवाने की बात भी कही गई।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पहले उन्होंने कालेज के अंदर पर्चे बांटने के लिए प्रिंसिपल से इजाजत लेनी चाही, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने गेट के बाहर ही पर्चे बांटना शुरू किया। इसके बावजूद उन्हें रोका गया और ऐसा करने पर पुलिस बुलाने की बात कही गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कालेज प्रशासन की ओर से उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। उन्होंने कहा कि देश के संविधान में उन्हें अपनी बात रखने का हक दिया गया है, लेकिन इसके बाद भी कालेज प्रशासन उन्हें पुलिस बल के सहयोग से रोकने की बात कर रहा था। उन्होंने कहा कि गेट के बाहर कालेज प्रशासन का अधिकार क्षेत्र नहीं है फिर भी उनपर रौब दिखाकर उन्हें मना किया गया। ऐसे में प्रशासन को अपने इस व्यवहार और शहीदों के अपमान के लिए माफी मांगनी होगी। ऐसा नहीं हुआ तो वह उग्र रुख अपना लेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें