फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विद्यार्थियों ने किया मां दुर्गा और रक्तबीज का अद्भुत मंचन

विज्ञापन
नव आदर्श हासर सेकेंडरी स्कूल में नवरात्र उत्सव में शामिल विद्यार्थी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
शहर के नव आदर्श स्कूल में नवरात्र उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रक्तबीज और मां दुर्गा पर आधारित अद्भुत नाट्य प्रस्तुति रही। इसमें बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश जीवंत किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भक्ति गीतों पर सुंदर एकल नृत्य और अभिनय प्रस्तुतियां भी दीं, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और ऊर्जा से सराबोर हो गया।
विज्ञापन



विद्यालय की चेयरपर्सन ललिता काटल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बच्चों को जीवन में आस्था, साहस और धर्मनिष्ठा के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नवरात्र का महत्व बताते हुए कहा कि मां दुर्गा की आराधना के नौ दिन जीवन में आंतरिक शक्ति, भक्ति और सकारात्मकता को जागृत करने का संदेश देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें