कठुआ। जिला शिक्षा विभाग के सांस्कृतिक सेल की ओर से देश भक्ति गीत लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल स्तर पर होने वाली इस प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों और उनके शिक्षकों ने उत्साह के साथ इसमें भाग लेकर अपने राष्ट्रप्रेम को प्रदर्शित किया।
मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री पी. एल. थापा जी के निर्देशानुसार आयोजित प्रतियोगिता के संबंध में विभाग के रिसोर्स पर्सन पावन विवेक ने भारत सरकार की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव में कई क्रिया कलाप भिन्न मंत्रालयों की और से करवाए जा रहें हैं साथ ही इनकी चर्चा मन की बात में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी द्वारा भी की गई है। शिक्षा निदेशालय जम्मू भी इन गतिविधियों को उत्साह से करवा रहा है। इसी क्रम में जिला के विभिन्न स्कूलों में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि भक्ति जैसी भी हो अपने आप में अनूठी होती है। यदि इसमें देश प्रेम का रस मिश्रित हो जाए तो इससे बेहतर क्या हो सकता है। बच्चे ही देश के भावी कर्णधार होते हैं। यदि प्रारंभ से ही इनमें देश प्रेम की भावना भर दी जाए तो वे देश को चरम शिखर तक पहुंचाने का संकल्प भी ले लेते हैं। इसी उद्देश्य को लेकर जिले के भिन्न क्षेत्रों के विद्यालयों में यह प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें भाग लेने वाले विद्यार्थियों को स्कूल के प्रधानाचार्य ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया और सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किए।