संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू विश्वविद्यालय के कठुआ कैंपस के अंग्रेजी विभाग और छात्रावास के स्नातक छात्रों का शैक्षिक दौरा करवाया गया। छात्रों को सांबा जिले के निकट स्थित मानसर झील की यात्रा पर ले जाया गया। इसका उद्देश्य छात्रों को क्षेत्र के सांस्कृतिक, भौगोलिक और पारिस्थितिक महत्व का अनुभव प्रदान करना था।
रेक्टर, कठुआ कैंपस प्रो. अरविंद जसरोटिया ने कहा कि इस व्यावहारिक अनुभव ने छात्रों को कक्षा के ज्ञान को वास्तविक दुनिया के अवलोकन से जोड़ने की का अवसर दिया, जिससे पर्यावरण विज्ञान और सांस्कृतिक संरक्षण दोनों की गहरी समझ उत्पन्न हुई है। बताया कि मानसार झील अपनी शांतिपूर्ण सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व के लिए जानी जाती है। इस शैक्षिक दौरे ने छात्रों को झील और उसके आसपास के वन क्षेत्र के अनूठे पारिस्थितिकी तंत्र का निरीक्षण करने का मौका दिया।
छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण और झीलों की पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चाओं में भाग लिया। इस मौके पर सहायक रजिस्ट्रार डॉ. पंकज खजूरिया, डॉ. महेश कौल, डॉ. नोमिता शर्मा और डॉ. मीनाक्षी ठाकुर और डॉ. निशा चौधरी, ऋतिका गुप्ता, छात्रावास के वार्डन भी मौजूद रहे।