संसद भवन में राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में केवी कठुआ के विद्यार्थियों को मिला सम्मान
कठुआ। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कठुआ की टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। संसद भवन के जी.एम. बालयोगी प्रेक्षागृह में संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित 35वीं राष्ट्रीय स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में कठुआ की टीम को विशेष सम्मान प्राप्त हुआ। इस समारोह की अध्यक्षता सांसद बांसुरी स्वराज ने की, जिन्होंने विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए और उनकी सराहना की।
कठुआ की टीम ने उत्तरी क्षेत्र में विजेता बनकर राष्ट्रीय मंच पर अपनी जगह बनाई। विद्यालय के प्राचार्य सूरज प्रसाद के नेतृत्व में शिक्षक अमरदीप अरोड़ा, अखिलेश कुमार उपाध्याय और पारूल अजरावत ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। मंच तक पहुंचने वाले विद्यार्थियों में हरिप्रिया, नयन गुप्ता, कृष्णा, अदिति जसरोटिया, गीतांजलि, मोहिनी, शैव्या और अनुष्का शामिल रहे।