फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को 50 किमी दूर जाना पड़ रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। क्षेत्र के लोहाई मल्हार ब्लॉक में राजकीय डिग्री कॉलेज की सुविधा न होने के कारण दूर-दराज के विद्यार्थी स्नातक शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। डुगैन ब्लॉक की लगभग 10 पंचायतों के विद्यार्थियों को अपनी उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए 50 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करके बिलावर स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज जाना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और पूर्व जन प्रतिनिधियों ने बताया कि ब्लॉक के अधिकांश गांव अब तक सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं। ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों को पहले कई किलोमीटर पैदल चलकर सड़क संपर्क बिंदु तक पहुंचना पड़ता है और उसके बाद वे वाहनों से लगभग 40 किलोमीटर का लंबा सफर तय करते हैं।

लोगों का कहना है कि उन्होंने इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए सरकार से कई बार लोहाई मल्हार ब्लॉक में राजकीय डिग्री कॉलेज खोलने की गुहार लगाई है, लेकिन अब तक यह मांग पूरी नहीं हो पाई है। इसके परिणामस्वरूप विद्यार्थियों पर न केवल आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, बल्कि कई छात्र उच्च शिक्षा से वंचित भी रह जाते हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने सरकार से तत्काल मांग की है कि जल्द से जल्द लोहाई मल्हार ब्लॉक में कोई सरकारी जगह चिन्हित करके राजकीय डिग्री कॉलेज खोला जाए ताकि दूर-दराज के इलाकों के छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए यह लंबी और कठिन दूरी तय न करनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें