फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क का निर्माण शुरू, ग्रामीणों ने जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। लोक निर्माण विभाग हीरानगर की ओर से बुधवार को 3 करोड़ 75 लाख की लागत से साढ़े चार किलोमीटर लंबी चौगान से उदराल वाया चिंतपूर्णी चिंजी सड़क के तारकोल बिछाई के कार्य को शुरू किया गया। इसका शुभारंभ बिलावर के विधायक सतीश शर्मा ने जिला विकास परिषद सदस्य नगरोटा गुजरू नारायण दत्त त्रिपाठी और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर किया। इस अवसर पर विधायक सतीश शर्मा ने संबंधित ठेकेदार को सड़क के बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता उचित रखने को कहा। कहा कि वह अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेंगे। बताते चलें क्षेत्रीय दृष्टिकोण से यह सड़क काफी महत्वपूर्ण है जिसका निर्माण कार्य डेढ़ वर्ष पूर्व फरवरी 2024 में लोक निर्माण विभाग द्वारा नाबार्ड के अंतर्गत शुरू किया गया था। इस सड़क के पक्का होने के बाद गांव की लगभग चार हजार की आबादी को आवागमन में लाभ होगा। क्योंकि यह सड़क पंचायत मकवाल के मध्य से गुजरती है और मकवाल से सटे इलाके बौंचली, भवे, कच्छेड आदि इलाकों के सैकड़ों लोगों के लिए धार मुख्य सड़क रामकोट पहुंचने का भी मुख्य मार्ग रहता है इसलिए सड़क के पक्का होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक सतीश शर्मा के प्रयासों को सराहा और मिठाई बांटकर सड़क निर्माण की खुशी जताई। वहीं स्थानीय ऑटो चालकों, ई-रिक्शा चालकों और मिनी बस चालकों ने भी सड़क निर्माण पर अपनी खुशी जताई। इस अवसर पर पंचायत की पूर्व सरपंच रेणु देवी, नायब सरपंच सोमदत्त, विलेज डेवलपमेंट समिति मकवाल के प्रधान महेंद्र कुमार, शान शर्मा, ओम प्रकाश, बलवंत सिंह ज्ञानचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें