फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भारत कौशल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित

Fri, 22 Aug 2025 01:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर ने जेके कौशल विकास मिशन के सहयोग से एक ऑनलाइन जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वीरवार को आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भारत कौशल प्रतियोगिता-2025 में हिस्सा लेने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संसाधन व्यक्ति के रूप में जम्मू-कश्मीर कौशल विकास मिशन के ओएसडी खालिद शेख ऑनलाइन उपस्थित होकर आगामी प्रतियोगिता के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी उपलब्ध करवाई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता से विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध संभावनाएं, अवसर के अलावा इसकी पंजीकरण की प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और लाभों के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर को निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी आधिकारिक पोर्टल https://skill.jk.gov.in/cms/competition/ के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण हो सकते है। इसमें वे कुकिंग, कारपेंटरी, फैशन टेक्नोलॉजी, वेब डिजाइनिंग सहित 63 विभिन्न कौशल पाठ्यक्रमों में से किसी को भी चुन सकते हैं। इस मौके पर प्रतिभागियों को प्रेरित करने के लिए उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भारत कौशल प्रतियोगिता 2024 की सफलता पर एक लघु वीडियो भी दिखाया। इस मौके पर संकाय सदस्य डॉ. मोहिंदर नाथ शर्मा, प्रो. बिंती शर्मा, अनु राधा, किशोरी लाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें