बनी में जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में योगाभ्यास करते विद्यार्थी।
कठुआ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आगामी 21 जून को मनाया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके तहत जोन बनी और जोन मल्हार में मंगलवार को सामान्य प्रोटोकॉल योग अभ्यास आयोजित किया गया।
जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से जोन बनी में योग अभ्यास में जोनल शारीरिक शिक्षा अधिकारी जिया लाल ने लोगों को योग के लाभ बताए। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे अधिकतम लोगों को अपने दैनिक दिनचर्या में योग अपनाकर स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि योगाभ्यास ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण लाभ दिखाए हैं। इसलिए युवा सेवा और खेल विभाग अधिकतम लोगों को योग सिखाने का प्रयास कर रहा है। संवाद