फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षाओं का किया बहिष्कार

Wed, 28 Oct 2015 02:28 AM IST
ब्यूराे/अमरउजाला, कठुअा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनी डिग्री कॉलेज में सुविधाओं के अभाव, स्टाफ की कमी और अन्य समस्याओं पर छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर कालेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राआें ने कक्षाओं से बाहर निकल मुख्य बाजार तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में शामिल मनोज कुमार, जुगल किशोर, मुलक राज, नीरज, अश्विनी कुमार आदि ने कहा कि कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियों की सुविधाओं का ध्यान रखने में विफल हो रहा है। उन्होंने कहा कि कॉलेज की हालत इतनी बुरी है कि न तो यहां पर कोई व्यवस्था है और न ही पढ़ाई के लिए शिक्षक।

सरकार ने दूरदराज इलाके के लोगों की सहूलियत के लिए कॉलेज तो खोल दिए लेकिन यहां पर सुविधाएं उपलब्ध करवाने में विफल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि  जब शिक्षकों को उपलब्ध ही नहीं करवाया है, तो दिसंबर में परीक्षाओं के लिए डेट शीट निकाल दी है। जब बच्चों को पढ़ाया ही नहीं तो फिर परीक्षाएं किस तरह की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रबंधन विद्यार्थियों के भविष्य को अंधकारमय कर रहा है। प्रदर्शनकारियों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के निष्कासित विद्यार्थियों के निलंबन को रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन


छात्रों के आक्रोश को देखते हुए बनी विधायक जीवनलाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों को त्वरित कार्रवाई का अश्वासन देकर शांत करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें