शहर के शिवानगर इलाके में नौ वर्षीय बच्चे ने गलती से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत खराब हो गई।
सोमवार देर रात जिला अस्पताल में लाए गए नौ वर्षीय कान्हा को प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो पाया। अस्पताल प्रशासन ने उसे फौरन जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
परिजनों के अनुसार कान्हा ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया था।