कठुआ। शहर के डिस्टेंस रनर स्पोर्ट्स क्लब के आठ एथलीटों ने जालंधर में वन रेस में शानदार प्रर्दशन कर 21 किलोमीटर दौड़ पूरी की है। यह दौड़ तीन श्रेणियों में करवाई गई। इसमें विभिन्न राज्यों से सैकड़ों एथलीटों ने 5 किमी, 10 किमी और 21 किमी में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कठुआ क्लब से आठ एथलीट सिंधू शर्मा, वरिंद्र कुमार, राकेश कुमार, सजाद हैदर, मानिक शर्मा, राहुल भाऊ और सुरेश कुमार को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पदक से सम्मानित किया गया। यह मैराथन कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक जलंधर ने आयोजित की थी। यह मैराथन जालंधर के गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम से शुरू होकर जालंधर शहर का चक्कर लगाने के बाद दोबारा स्टेडियम में खत्म हुई। संवाद